आमला पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार
सोनतलाई और खरपड़ाखेड़ी में दबिश, ₹8,070 नगद और ताश के पत्ते जब्त
रिपोर्ट: दुर्गेश यादव | जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
बैतूल/आमला, जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आमला पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹8,070 नगद और 52-52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने 12 सितंबर की रात यह कार्रवाई की।
सोनतलाई में 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम सोनतलाई पंचायत के चबूतरे पर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से महेन्द्र सिंह, पवन सिंह, शिवशंकर तायवाडे और ज्ञानराव को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। इनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और ₹4,250 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
खरपड़ाखेड़ी में 3 आरोपी पकड़े गए
इसी प्रकार ग्राम खरपड़ाखेड़ी की चौपाल पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। यहां से मुनिश्वर सिंह, नवल सिंह और पप्पू बरकड़े को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 52 ताश के पत्ते और ₹3,820 नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, उपनिरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक 294 कमलेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक 258 आनंद कसोटिया, आरक्षक 719 तिलक, आरक्षक 105 नरेन्द्र, आरक्षक 380 ओमप्रकाश एवं आरक्षक 72 रोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी ने की आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्ट: दुर्गेश यादव | जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें